Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच कक्षाओं के संचालन के लिए मात्र एक शिक्षक की तैनाती
  • देहरादून

पांच कक्षाओं के संचालन के लिए मात्र एक शिक्षक की तैनाती

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
rns featured image new

विकासनगर।  चकराता ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रड़ू में शिक्षकों की कमी से बच्चों के भविष्य निर्माण के आड़े आ रही है। 27 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में पांच कक्षाओं के संचालन के लिए मात्र एक ही शिक्षक की तैनाती की गई है। शिक्षक के अवकाश लेने या प्रशासनिक कार्यों के लिए बाहर जाने पर विद्यालय पर ताला लटकाना पड़ता है। अभिभावकों ने विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। यूं तो सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के दावे अधिकारियों से लेकर सरकार तक करती रहती है। लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल जुदा है। सबसे अधिक खस्ताहालत प्राथमिक शिक्षा की है। आलम यह है कि कई प्राथमिक विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं, जबकि कई विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती नहीं है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी अब सामान्य बात हो गई है। सरकार की इसी लापरवाही का खामियाजा प्राथमिक विद्यालय रड़ू में अध्ययनरत नौनिहाल भुगत रहे हैं। जहां मात्र एक शिक्षक के सहारे अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य संवरने की बेमानी उम्मीद कर रहे हैं। ग्राम प्रधान अशोक कुमार, ग्रामीण प्रताप सिंह, स्वराज सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि दो साल पूर्व यहां तैनात दूसरे शिक्षक का तबादला हो गया था, जिसके बाद से विभागीय अधिकारियों ने दूसरा शिक्षक नहीं भेजा है। कहा कि विद्यालय में तैनात शिक्षक की अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी है, जिसके चलते उन्हें कई बार अवकाश लेना पड़ता है। इसके साथ ही कई बार शिक्षक को प्रशिक्षण समेत प्रशासनिक कार्यों के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में विद्यालय पर ताला लगाना मजबूरी हो जाती है। अभिभावकों ने कहा कि एक शिक्षक के सहारे पांच कक्षाओं का संचालन मुश्किल है। इससे उनके बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। लिहाजा विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। उधर, खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने बताया कि ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त किया जा रहा है, एकल विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर आयुक्त ने कनिष्ठ सहायक का रोका वेतन
Next: दिनहदहाड़े बच्चा चोरी की घटना से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.