Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीन साल की मासूम को अगवा कर मौसरे भाई ने दुष्कर्म के बाद की निर्मम हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

तीन साल की मासूम को अगवा कर मौसरे भाई ने दुष्कर्म के बाद की निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एक युवक ने अपनी मौसी की तीन साल की मासूम बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची का शव उसके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दलित परिवार की तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसके पिता एक निजी स्कूल में बस चालक हैं, जबकि मां मेहनत मजदूरी करती है। गुरुवार को उसके माता-पिता किसी कार्यवश घर से बाहर गये हुए थे। इसी दौरान बच्ची का 20 वर्षीय मौसेरा भाई बाइक पर वहां आया और बच्ची को फुसलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया।

मां-बाप घर आए तो बच्ची को नदारद देखकर उन्हें चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसियों से जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि उसे मौसेरा भाई बाइक पर बैठा कर ले गया है। ग्रामीणों ने जब आरोपी और उसके मां बाप से बच्ची के बारे में पता किया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। शक होने पर बच्ची के पिता ने आरोपी युवक और उसके मां-बाप के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बच्ची को अगवा करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कर युवक को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपने जुर्म कबूल लिया।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार देर सांय बच्ची का शव उसके घर से लगभग डेढ़ किमी दूर जंगल में बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची को अगवा करने, दुष्कर्म व पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया है।

मां-बाप ने भाग जाने को कहा : पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घर लौटने के बाद अपने मां-पिता को घटना के बारे में बता दिया था। उन्होंने उसे एक हजार रुपये देकर घर से भाग जाने को कहा। वह भागने ही वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे धर लिया। पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका पिता फरार हो गया। पुलिस ने मां-बाप के खिलाफ आरोपी का साथ देने के आरोप में मुकदमा कायम दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, हमला किया तो कर देंगे मिसाइलों की बौछार
Next: उड़ रहे विमान में महिला ने की ऐसी हरकत, महिला पर लगा 62 लाख का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.