Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन माह में ही उखड़ गई 18 लाख की सीसी सड़क
  • देहरादून

तीन माह में ही उखड़ गई 18 लाख की सीसी सड़क

RNS INDIA NEWS 05/02/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। हरबर्टपुर नगर पालिका की ओर से अवस्थापना विकास निधि से करीब 18 लाख रुपये से बनाई गई सड़क तीन माह में ही उखड़ गई। निर्माण के दौरान शिकायत के बाद भी पालिका अधिकारियों ने बिना निरीक्षण के ही सड़क को पास कर इसका भुगतान कर दिया। जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वार्ड चार के सभासद विनोद कश्यप ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। दरअसल, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की ओर से अप्रैल 2025 में अवस्थपना विकास निधि से 19 कार्यों के टेंडर निकाले थे। जिसको लेकर सात सभासदों ने पहले भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी नगर पालिका ने बिना बोर्ड के अनुमोदन के ही इन कार्यों का कार्य आदेश ठेकेदारों को कर दिए। इस निधि के तहत वार्ड नंबर चार आसनबाग में मौसम सिंह के मकान से यासीन की दुकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य किया गया। जिसकी अनुमादित लागत करीब 18 लाख रुपये थी। लेकिन निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के प्रयोग से यह सड़क तीन माह में ही बुरी तरह उखड़ गई है। वार्ड चार के सभासद विनोद कश्यप ने बताया कि सड़क निर्माण के समय में ही ठेकेदार, वर्क्स सुपरवाइजर तथा अवर अभियन्ता के समक्ष घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर विरोध जताया था। निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के प्रयोग को लेकर अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि कार्य पूर्ण होने के अगले ही दिन बिना उन्हें सूचना दिए निर्माण कार्य पर निरीक्षण में कार्य सन्तोषजनक पाये जाने की रिपोर्ट लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। आरोप लगाया कि बिना निरीक्षण के ही सड़क निर्माण का भुगतान भी कर दिया। सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर अवस्थापना निधि हुए सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। उधर, पालिका के जेई अनूप रावत ने कहा कि सड़क का निर्माण बरसात में किया गया था। सड़क बनते ही मना करने के बाद ही उस पर यातायात शुरू हो गया था। इसलिए सड़क कुछ जगह उखड़ हुई है। बाकी सड़क की गुणवत्ता ठीक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासनगर से खरीदे गए थे साइबर ठगी में प्रयोग सिम
Next: पांच महिलाओं समेत दस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.