Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 प्रतिशत महिला आरक्षण के पक्ष में यूकेडी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
  • देहरादून

30 प्रतिशत महिला आरक्षण के पक्ष में यूकेडी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को महिला अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर हाईकोट की रोक के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में वाद प्रस्तुत करने के संबंध में ज्ञापन दिया। उत्तराखंड क्रांति दल की निवर्तमान केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि यह विडंबना है कि सरकार की कमजोर पैरवी के कारण न केवल राज्य सेवा आयोग की सम्मिलित सेवा (प्रवर) के पदों पर उच्च न्यायलय ने रोक लगाई, बल्कि वर्ष 2006 के शासनादेश पर भी रोक लगा दी है। जिस राज्य की लड़ाई के केंद्र बिंदु में महिलाएं ही थी, वहीं दूसरी ओर 2006 के बाद एक बार की कांग्रेस सरकार व तीन बार की भाजपा सरकार के लिए भी शर्म की बात है कि 2006 के शासनादेश को कानून नही बना सकी। कई मामलों में ऐसा हुआ है कि सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ विधान सभा में विधेयक लाकर उच्च न्यायालय के फैसले को नकार दिया। प्रमिला रावत ने कहा कि देश के किसी भी राज्य के संघर्ष में कोई शहादत नही हुई, सिर्फ उत्तराखंड राज्य के संघर्ष में 42 से भी अधिक लोगों ने शहादतें दी है, जिनमे दो महिलाएं भी थी। लिहाजा यूकेडी की मांग है कि सरकार उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अविलंब अपील प्रस्तुत करे व उत्तराखण्ड के पक्ष को मजबूत पैरवी करे। ज्ञापन देते हुए संरक्षक बीडी रतूड़ी, एपी जुयाल, सुरेन्द्र कुकरेती, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय बौड़ाई, अशोक नेगी, दीपक रावत, शकुंतला रावत, उत्तरापन्त बहुगुणा, किरण रावत, सुलोचना इष्टवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 अगस्त तक चलेगी डीएवी में दाखिले की प्रक्रिया
Next: शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.