Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब 30 दिसंबर को होगी सरकार और किसानों की वार्ता
  • राष्ट्रीय

अब 30 दिसंबर को होगी सरकार और किसानों की वार्ता

RNS INDIA NEWS 28/12/2020
rns featured image new

किसान आंदोलन का 33वां दिन
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर दो बजे का समय तय

नई दिल्ली ,29 दिसंबर (आरएनएस)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ ठिठुरती ठंड में दिल्ली की सीमा पर अभी तक किसानों का आंदोलन जारी है, जिसे पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय होने को आया है। हालांकि किसानों के साथ सरकार की कई दौर की वार्ता हो चुकी है और अब केंद्र सरकार की ओर से किसानों के आंदोलन के आज 33वें दिन 30 दिसंबर को नए सिरे से बातचीत के लिए किसान संगठन के नेताओं को न्?यौता दिया है।
सूत्रों के अनुसार अब साल के आखिरी दो दिन पहले यानी 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे सरकार व किसानों की बातचीत होगी। दरअसल किसानों ने सरकार को 29 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव भेजा था और किसान नेताओं की तरफ से कहा गया था कि हम सरकार के साथ बातचीत करने के तैयार हैं, वहीं किसानों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाय। इस प्रस्ताव पर अब सरकार ने जवाब देते हुए 30 दिसंबर को बातचीत करने का फैसला किया है। गौरलतलब है कि 26 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान नेताओं ने लिखा था-सरकार किसानों की सुविधा के समय और किसानों द्वारा चुने मुद्दों पर वार्ता करने को तैयार हैं, इसलिए हम संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सभी संगठनों से बातचीत कर निम्नलिखित प्रस्ताव रख रहे हैं और हमारा प्रस्ताव है कि किसानों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाय।
सरकार ने जवाब देते हुए किसानों को लिखा पत्र
इस पर सरकार ने जवाब देते हुए किसानों को लिखा कि वह किसानों के गिए प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए तैयार।
बैठक का एजेंडा तय
दरअसल किसानों द्वारा बैठक का एजेंडा भी तय कर लिया गया था। इस एजेंडे के अनुसार, 4 बिंदुओं को किसानों ने रखा है, जिसमें पहला तीनों कृषि कानूनों को रद्द/निरस्त करने के लिए अपनाए जाने वाली क्रियाविधि। दूसरा सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए लाभदायक एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान हों। तीसरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश, 2020 में ऐसे संशोधन जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए ज़रूरी हैं। चौथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए विद्युत संशोधन विधेयक 2020′ के मसौदे में ज़रूरी बदलाव।
25 किसान संगठनों ने कृषि मंत्री से की मुलाकात कर नए कानून का किया समर्थन
उधर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर देश भर से आए किसान नए कृषि बिल को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को आज 30 दिन होने को हैं लेकिन अभी तक काई हल नहीं निकल सका है। इस बीच सोमवार को देश भर के 25 किसान संगठनों के नेता और प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात की और उन्हें नए कृषि कानून के समर्थन में पत्र सौंपा। इस बात की जानकारी खुद तोमर ने ट्वीट कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घोड़ागाड़ सडक़ हादसे में लापता चालक सुरक्षित
Next: 1 जनवरी से मिलेगा पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.