Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन साल में डेढ़ गुना रकम देने का लालच देकर 31 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

तीन साल में डेढ़ गुना रकम देने का लालच देकर 31 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

देहरादून। महिला को किटी में पैसा लगाकर तीन साल में डेढ़ गुना रकम देने का लालच देकर आरोपितों ने 31 लाख रुपये ठग लिए। वहीं पैसे के अभाव में महिला के बेटे को इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेस्ट कैंप निवासी ऊषा चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी। वर्ष 2015 में ऊषा चौहान अपनी बेटी के लिए गहने खरीदने के लिए राजपुर रोड स्थित एक ज्वेलर्स के पास गई थीं। वहां उनकी मुलाकात चाट वाली गली में बुटीक व किटी का काम करने वाली संजना बब्बर से हुई। संजना ने ऊषा से दोस्ती करते हुए रुहिल निशां, उसके पति जमील अंसारी, बेटे शैंकी व सनी से मिलवाया। इसके बाद सभी ने ऊषा को क्रॉस रोड मॉल में बेदी क्रिएशन के मालिक पूजा बेदी व उसके पति अमित बेदी से मिलवाया। उन सभी ने ऊषा को किटी में लगाया पैसा तीन साल में डेढ़ गुना होने का लालच दिया।
इसके लिए उन्होंने अक्टूबर 2015 से 2018 के बीच में 30 लाख, 85 हजार रुपये जमा करवा दिए। 16 मई 2018 को ऊषा के 21 वर्षीय बेटे की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उन्होंने किटी संचालकों से पैसे वापस मांगे। मगर आरोपितों ने किटी पूरी होने के बाद ही पैसे देने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। पैसे के अभाव में पर्याप्त इलाज न मिलने के कारण ऊषा के जवान बेटे की मृत्यु हो गई। अक्टूबर 2018 में स्कीम समाप्त होने के बाद भी आरोपितों ने पैसे नहीं लौटाए।
ऊषा चौहान ने तकादा किया तो किटी संचालकों ने जमीन देने की बात कही। लेकिन, वह जमीन के मालिकाना हक संबंधी प्रमाण नहीं दिखा सके। उषा ने जमीन लेने से मना कर दिया और पैसे की मांग की। किटी संचालकों की ओर से समय-समय पर ऊषा को चेक दिए गए, जोकि बाउंस हो गए।
इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जमील अंसारी, रुहिल निशां, शैंकी, सनी चारों निवासी डीएल रोड, रजना बब्बर निवासी कौलागढ़, पूजा बेदी, अमित बेदी, अनुज चौधरी व जसविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी फूड लाइसेंस बनाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Next: एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन रद होने वाले प्रवेश आवेदनों की सूची अलग से जारी करेगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.