Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर भडक़े प्रधानाचार्य
  • अल्मोड़ा

3 माह से वेतन नहीं मिलने पर भडक़े प्रधानाचार्य

RNS INDIA NEWS 07/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में तीन माह से अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से प्रधानाचार्य भडक़ गये हैं। उन्होंने जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने कहा कि जिले के 33 अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे 500 से अधिक शिक्षक कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। कई शिक्षक कोरोना महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवस्था कर रही है। जिससे अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा मेरिट में भी अशासकीय विद्यालयों के छात्रों को बेहद शानदार प्रदर्शन रहता है। इसके बाद भी इन विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारियों से भेदभाव करना खेद जनक है। वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा देहरादून के 1 सितंबर को जारी निर्देश पत्र में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं कार्यालय लिपिकों की नियुक्ति संबंधी विज्ञापन की अनुमति दी गई है। इस पर शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी उल्लेख नहीं होने पर भी आक्रोश है। जल्द मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नाराजगी जताने वालों में जिला उपाध्यक्ष विनय विलसन, जिला उपाध्यक्ष भावना पाठक, जिला मंत्री दीपक फुलोरिया, जिला कोषाध्यक्ष केवल चंद्र टम्टा, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना: आज मिले 807 संक्रमित
Next: डीएम ने ली रूपांतरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.