Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तीन दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव
  • नैनीताल

तीन दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
default featured image

हल्द्वानी। तीन दिन से लापता व्यक्ति का रविवार को रानीखेत रोड स्थित जंगल से शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 150 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर शव निकाला। जानकारी के अनुसार पंत स्टेट प्रताप हाउस निवासी राकेश सिंह बिष्ट (45 वर्ष) पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह बिष्ट गुरुवार से लापता था। परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि बीते गुरुवार को राकेश गेरखान के जंगल में लकड़ी लेने जाने की बात कहकर गया था। इस पर लोगों ने रविवार को पुलिस की मदद से जंगल में खोजबीन शुरू की। राकेश का शव जंगल में गहरी खाई में मिला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश के बड़े भाई कमल सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि राकेश अविवाहित था। एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तीन दिन से खोजबीन के बाद रविवार को जंगल में शव मिला है। आशंका है कि मृतक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया होगा। सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया होगा। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। रेस्क्यू टीम में एसआई नरेंद्र रावत, नारायण प्रकाश, ट्रैफिक चन्दन मेहरा, प्रकाश आर्या, ओम प्रकाश, पवन राणा, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 360 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Next: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने पेश किया यूनानी टूथपेस्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.