Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • तीन दिन बाद भी न पिंजड़ा लगा न मुआवजा ही मिला
  • बागेश्वर

तीन दिन बाद भी न पिंजड़ा लगा न मुआवजा ही मिला

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में इंटर कॉलेज अमस्यारी जाते वक्त हुए गुलदार के हमले को तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक वन विभाग ने तो क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया और न ही घायल छात्रा को मुआवजे की राशि ही दी। इससे लोगों में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्याप्त है। लोगों ने जल्द राशि नहीं देने तथा पिजड़ा नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। मालूम हो कि गुरुवार की सुबह सवा सात बजे गुलदार ने स्कूल जा रही भिलकोट की छात्रा ज्योति पर हमला कर दिया। उसके साथ दिव्या भी जा रही थी। उसी गांव के भाष्कर ने गुलदार के हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पिंजड़ा लगाने व पीड़िता को मुआवजे की राशि देने की मांग की, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी वन विभान ने न तो क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया और न मुआवजा ही दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की धमक लगातार बनी हुई है। कभी सुबह तो कभी शाम वह क्षेत्र में दिख रहा है। बच्चे स्कूल जाते सहम रहे हैं। जब बच्चे घर नहीं पहुंच रहे तब तक अभिभावों की चिंता बनी रहती है। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी हरीश खर्कवाल ने बताया कि पिंजड़े की अनुमति के लिए पत्र भेजा है। अनुमति मिलते ही पिंजड़ा लगा दिया जाएगा। मुआवजा दिलाने की की सारी परिक्रिया हो गई है। सोमवार तक दे दिया जाएगा। बच्चों के स्कूल जाने व आने के समय में वन विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक से चाकू बरामद
Next: कोषागार कर्मियों ने विरोध जताया

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.