Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो मंजिला भवन भरभरा कर गिर पड़ा, जानमाल का नुकसान नहीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दो मंजिला भवन भरभरा कर गिर पड़ा, जानमाल का नुकसान नहीं

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
rns featured image new

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सुबह निर्माण के कारण शहर के बीचों बीच थाना वसंतविहार के अंतर्गत दत्ता एनक्लेव कांवली रोड में सोमवार तड़के एक दो मंजिला भवन भरभरा कर गिर पड़ा , भवन के बगल के प्लाट पर भवन की नीवं से सटा कर जेसीबी से नीवं से कई गुना गड्ढा खोदने के कारण पुराने भवन का एक बड़ा हिस्सा सुबह पांच बजे भरभरा कर गिरने लगा। गिरने वाले हिस्से में एक ही परिवार के दस लोग रह रहे हैं ।
हादसे की खबर सुन कर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घर के मुखिया प्रवीण साहनी ने श्री धस्माना को बताया कि सुबह पांच बजे बारिश में ऐसा महसूस हुआ जैसे भूकम्प आया हो , उसने अपनी पत्नी व सभी को जगाया और बाहर की ओर भागे। प्रवीण ने बताया कि बाहर आने के एक मिनट बाद ही मकान का वो हिस्सा जिसमें उनके परिवार के सभी दस सदस्य रह रहे थे वो जमीनदोज हो गया। रोते हुए उनकी पत्नी ने बताया कि अगर एक मिनट की देरी हो जाती तो उनका पूरा परिवार खत्म हो जाता।
श्री साहनी ने बताया कि मकान के मालिक विदेश लंदन में रहते हैं और वे केअर टेकर के रूप में पिछले 15 वर्षों से यहीं रहते हैं। उन्होंने बताया कि बगल के प्लाट में बहुमंजिला भवन बन रहा है जिसकी बसेमेंट की खुदाई हमारी बाउंड्री से मिला कर की जा रही है । उन्होंने कहा कि मना करने पर भी खुदाई की जाती रही जिसके कारण यह हादसा हुआ।
श्री धस्माना ने मौके पर जा कर वीसी एमडीडीए , जिलाधिकारी देहरादून व पुलिस को ऊक्त घटना की सूचना दे कर उचित कार्यवाही की मांग की व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया । श्री धस्माना के साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी,युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर,श्री कांवली ब्लॉक महामंत्री अनिल डोबरियाल, आचार्य आलोक कोठारी, अनुज दत्त शर्मा,श्रीमती कांता जैसवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिर डोली धरती, कुमाऊँ के पिथौरागढ़ में था केन्‍द्र
Next: पर्यटन व्यवसाय से जुड़े 15 हजार लोगों को पर्यटन विभाग ने 7 करोड़ की धनराशि वितरित की

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.