Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो गुटों के बीच झगड़ा, एक-दूसरे पर पथराव
  • देहरादून

दो गुटों के बीच झगड़ा, एक-दूसरे पर पथराव

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

देहरादून। मामूली कहासुनी के बाद शनिवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य व्यक्तियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां उनके बीच समझौता हो गया।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। देहरादून के ही एक कालेज में पढ़ने वाला युवक रुद्रप्रयाग जा रहा था। उसे टैक्सी स्टैंड तक छोड़ने उसका दोस्त आया था। इसी दौरान एसजीआरआर मेडिकल कालेज के तीन छात्र चाय पीने के लिए कार से वहां पहुंचे, जो कि कार को तेज रफ्तार से चला रहे थे। रुद्रप्रयाग जाने वाले युवक ने उनसे कहा कि वाहन को इतनी तेजी से क्यों चला रहे हो। इतने में एक मेडिकल के छात्र ने उसे थप्पड़ मार दिया और बाद में अपने हास्टल लौट गए।
कुछ ही देर में रुद्रप्रयाग जा रहे युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और उनके हास्टल के बाहर पहुंच गए। मेडिकल के छात्र भी अपने साथियों के साथ बाहर आ गए, जिस कारण दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। रात को किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली। सुबह दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। बातचीत के बाद उनके बीच समझौता हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रियंका वाड्रा  के लखीमपुर जाने से पुलिस की ओर से रोके जाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा
Next: महिला आयोग मानव तस्करी के मामलों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा: डॉ. डेज़ी ठाकुर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.