Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो दिवसीय उत्तराखंड लोकवाद्य यंत्र प्रस्तुतीकरण, हस्तशिल्प प्रदर्शनी सम्मान समारोह शुरु
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दो दिवसीय उत्तराखंड लोकवाद्य यंत्र प्रस्तुतीकरण, हस्तशिल्प प्रदर्शनी सम्मान समारोह शुरु

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
1634978885351_DD 02

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बढ़ाने और ग्रामीण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय उत्तराखंड लोकवाद्य यंत्र प्रस्तुतीकरण, हस्तशिल्प प्रदर्शनी सम्मान समारोह रेंजर्स ग्राउंड में शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
समारोह का उद्घाटन शनिवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने ढोल बजाकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पहाड़ी उत्पादों के लगे स्टाल पर जाकर सराहना की। आयोजक चारधाम अस्पताल के निदेशक डा. केपी जोशी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोककला को आगे बढ़ाना और कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पहले पहाड़ में 50 तरह के वाद्य यंत्र होते थे जो अब घटकर 15 रह गए हैं, ऐसे में इनका संरक्षण जरूरी है। इसके साथ ही ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा देने और बाजार उपलब्ध कराना है।
इस दौरान ब्रह्मकमल दल ने राजजात नन्दा की झांकी, राजकीय इंटर कालेज चोपता रुद्रप्रयाग के छात्रों ने ढोल दमाऊं के माध्यम से भगवान तुंगनाथ की आराधना, बग्वाल गीत, मंडाण की प्रस्तुति दी। अनिरुद्ध बिष्ट ने ढोल पर विभिन्न ताल प्रस्तुत किए। उत्तरकाशी के केवलगांव के राकेशदास व उनके पुत्र रकमदास व चमोली के हरीश, जयदास ने ढोल दमाऊं व मशकबीन, बागेश्वर के कलाकारों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, अशोक वर्मा, लालचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। लोक कलाकारों के लिए मंच उपलब्ध कराने के लिए इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल इंडिया अनुकृति गुसाईं, लोक गायिका मीना राणा, संगीता ढौंडियाल ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सराहना की।

पहाड़ी रसोई का उठाया आनंद
रेंजर्स ग्राउंड में सरस्वती जागृति सयम सहायता समूह की ओर से पहाड़ी रसोई में डाल के पकोड़े, झंगोरे की खीर, अड़सा आदि व्यंजन उपलब्ध कराए गए, जिनका लोग ने आनंद लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया
Next: विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकजुट, एक राजधानी की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.