Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 27 मई तक मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

27 मई तक मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
weather

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले दो दिन तेज गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 25 मई से 27 मई तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जनपदों के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है।

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों और नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, बर्फ और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के साथ ही लू और शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर पेयजल, प्याऊ और शीतल जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड और विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

बिजली और पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए कार्य का समय सुबह और शाम तक सीमित रखने की सलाह दी गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ का सेवन करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर रोष
Next: रानीखेत में जंगल की आग पर फायर टीम की त्वरित कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.