Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 25 हजार का इनामी पूर्व ग्राम प्रधान चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • देहरादून

25 हजार का इनामी पूर्व ग्राम प्रधान चंडीगढ़ से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

देहरादून। सरकारी नौकरी पर लगाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कुंजा बहादरपुर, हरिद्वार का पूर्व ग्राम प्रधान है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिछले पांच साल से वह वेश बदलकर अलग-अलग जगहों पर रहा। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने चार्ज संभालते ही इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का निर्देश दिया हुआ है। इसके तहत पिछले 15 दिनों में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एएसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अमर सिंह निवासी कुंजा बहादुरपुर जिला हरिद्वार का पूर्व ग्राम प्रधान था। ग्राम प्रधानी के दौरान ही उसने अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में ले लिया। लोगों को कॉलेज और हरिद्वार बीएचईएल में नौकरी लगाने को झांसे दिए। 2018 में रुड़की में केस दर्ज होने पर आरोपी फरार हो गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को सोमवार को चंडीगढ़ के होटल गोल्डन जन्नत में दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसे हरिद्वार लाकर जिला पुलिस को सौंपा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा विपिन बहुगुणा और नरोत्तम बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूओयू कुलपति प्रो. ओमप्रकाश नेगी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
Next: अपने गुरु को परमात्मा घोषित कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिष्य, अदालत ने लगा दिया एक लाख जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.