Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 23 अप्रैल से डोल आश्रम में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, तैयारियां शुरू
  • अल्मोड़ा

23 अप्रैल से डोल आश्रम में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
Dol Aashram

अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास कनरा डोल आश्रम लमगड़ा में विगत वर्षों की भाँति इस बार भी आगामी 23 अप्रैल से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रीमद भागवत कथा का परम आयोजन पूज्य तपस्वी महाराज कल्याण दास जी के सानिध्य में होगा। भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री रमेश भाई ओझा जी वाचन करेंगे।
इसके अलावा 25, 26 व 27 अप्रैल को रासलीला सुप्रसिद्ध देवकीनंदन शर्मा (बृन्दावन वाले) रहेंगे। 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका खुशी जोशी व 28 व 29 अप्रैल को उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय भी अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरेंगी।
बता दें कि श्रीमद भागवत कथा का प्रारंभ आगामी 23 अप्रैल से होगा तथा 30 अप्रैल को कथा का समापन होगा। आपको बता दें कि कथा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी व रात्रि भजन व रासलीला सायंकाल 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा।

कथा को सफल बनाने और आश्रम में आने वाले अतिथि एवं कथा सुनने वालों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए क्षेत्रीय लोगों को अलग अलग जिमेदारी दी गयी है।
यहाँ बैठक में परम पूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज, स्वामी कपिलेश्वरानंद जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, नवल रावत, तारा चंद्र जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खीम बिष्ट, संजय डालाकोटी, दीवान सतवाल, कुंदन नगरकोटी, रमेश बिष्ट, मदन रावत, रमेश बिष्ट, सूरज रावत, जीत सिंह धानक, पूरन बिष्ट, तारा बजेठा, भैरव दत्त पांडेय, सतीश पंत सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 अप्रैल
Next: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.