Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आज बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक, 2022 विधानसभा चुनाव समेत एजेंडों पर होगी चर्चा
  • राष्ट्रीय

आज बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक, 2022 विधानसभा चुनाव समेत एजेंडों पर होगी चर्चा

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा की बैचेनी बढ़ा दी है। इस झटके से सबक लेते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार को एक छत में जुटेगी। इस बैठक में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता उपस्थित होंगे। कोरोना महामारी में ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि रविवार को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मामलों पर भी नए सिरे से विचार हो सकता है।

सात नवंबर को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एक बैठक करने जा रही है। इस बैठक में मुख्य मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव है। बैठक के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के एक नेता ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।  उन्होंने कहा कि इसमें टीकाकरण अभियान सहित कोविड-19 महामारी से निपटने के तौर तरीकों को लेकर पार्टी केंद्र सरकार की प्रशंसा कर सकती है और विकास पहल एवं सफल विदेश यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करेगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में महामारी के कारण गिरावट के बाद पिछले महीने रिकार्ड जीएसटी संग्रह के साथ आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है। पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहली बार यह बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें सभी की उपस्थिति मानी जा रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में समापन भाषण देंगे। वे अगले वर्ष उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।  एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगी। भाजपा ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को भेजे पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, वे सात नवंबर को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बैठक में भाग लेंगे।

हाल ही में 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों एवं 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों पर निराशाजनक प्रदर्शन से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नाखुश है।  हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में है, ऐसे में एक सीट पर लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने भाजपा के समक्ष चिंता पैदा कर दी है। भाजपा ने उपचुनाव में असम में शानदार प्रदर्शन किया और सहयोगी दलों सहित पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश में भाजपा ने एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।
छोटे से छोटे जनादेश को महत्व देने वाली भाजपा का नेतृत्व इस बैठक में पश्चिम बंगाल से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का ग्राफ नीचे गिर रहा है। वहीं, हाल के उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। मोदी सरकार ने सुधार करते हुए पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी की तथा इसके बाद भाजपा शासित राज्यों ने ईधन पर मूल्य वर्धित कर में कटौती कर लोगों को राहत देने का काम किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 7 नवम्बर
Next: भू कानून के लिए आज सरकार को अंतिम चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.