Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 2022 विधानसभा चुनाव सामुहिक रूप से लड़ा जाएगा: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

2022 विधानसभा चुनाव सामुहिक रूप से लड़ा जाएगा: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने एक बार फिर से पार्टी का स्टैंड साफ किया। यादव ने कहा कि चुनाव सामुहिक रूप से लड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत तीनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। तीनों के अनुभव और नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।  वहीं, प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का गठन जल्द करेगी।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। दिसंबर अंत तक पहली लिस्ट जारी भी कर दी जाएगी। प्रभारी सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यक्रम की सूचना पर आननफानन में देहरादून आए थे। उनके साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, पूर्व सीएम रावत, विधायक दल के उपनेता करन माहरा भी अपने कार्यक्रम छोड़कर दून आ गए थे।
हालांकि बाद में वेणुगोपाल का कार्यक्रम अपरिहार्य कारण से रद्द हो गया। दोपहर बाद राजीव भवन में मीडिया कर्मियों ने उनसे कांग्रेस के सीएम चेहरे पर सवाल दागे तो उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस सामुहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।  हरीश, गोदियाल, प्रीतम भी कांग्रेस का चेहरा है और पार्टी का एक आम कार्यकर्ता भी कांग्रेस का चेहरा है। गांव गांव कांग्रेस अभियान के दौरान गांव प्रवास के अनुभव भी उन्होंने साझा किए। उन्‍होने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों हालात आज भी अच्छे नहीं है। महिला सशक्तिकरण के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा है। सत्ता में आने पर कांग्रेस शहीदों के सपनों के अनुसार उत्तराखंड का विकास करेगी।
हरीश-गोदियाल के साथ एक घंटे गुप्त मंत्रणा:
प्रदेश के राजनीतिक हालात और पार्टी की चुनावी तैयारियों पर प्रभारी ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ सुभाष रोड स्थित एक होटल में लंबी गुफ्तगू की। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रत्याशियों के चयन, पार्टी में आने इच्छुक लोगों की वापसी आदि के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बीजापुर में मिले कांग्रेस नेता, बारी-बारी की बात
प्रदेश प्रभारी के दून आने की सूचना मिलते ही बीजापुर राज्य अतिथि गृह में सुबह से ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया। प्रभारी ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक दल के उपनेता करन माहरा, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येद्र शर्मा,  प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी आदि ने मुलाकात की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुराचार पर मुकदमा दर्ज
Next: पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में कदम उठाएगी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.