Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 2015 में हुई पुलिस दारोगा भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

2015 में हुई पुलिस दारोगा भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड गृह विभाग ने साल 2015 पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं। गृह विभाग से इस भर्ती को लेकर जांच के आदेश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।  इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान भी कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिसमें इस पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले की जांच के दौरान कई अन्य भर्तियों में भी गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं। इन्हीं में से एक 2015 में हुई पुलिस दारोगा भर्ती भी शामिल है। इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस विंग को छोड़ किसी अन्य जांच एजेंसी से 2015 दरोगा भर्ती में गड़बड़ी आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी जांच की प्रस्ताव भेजा था.उसी प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए गृह विभाग ने विजिलेंस को साल 2015 दारोगा भर्ती जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि विजिलेंस पुलिस विभाग के अधीन नहीं आता। यही कारण है कि मुख्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विजिलेंस को जांच सौंपी गई है।

साल 2015 में दारोगा भर्ती प्रकरण में कुछ एक पदों पर काफी समय से गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही थी। वहीं, पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की घोषणा की थी कि जिस भी भर्ती में धांधली की आशंका है, उसकी जांच तत्काल कराई जाए। इसी क्रम में वर्तमान में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ताबड़तोड़ जांच पड़ताल में साल 2015 दारोगा भर्ती में कुछ पदों पर गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस से इतर अन्य एजेंसी से जांच कराने का प्रस्ताव भेजा.कितनी सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी की होगी जांच: उत्तराखंड में एक के बाद एक सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में धांधलेबाजी के सबूत सामने आते ही वर्तमान में अब एक साथ आधा दर्जन भर्तियों की जांच जारी है। ऐसे में ये चिंता का विषय है कि राज्य गठन 22 सालों में हुई सरकारी भर्तियों में कितनी गड़बड़ियां हुई होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलते लोडर से गिरने से नेपाली युवक की मौत
Next: नगर आयुक्त को सौंपा सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगपत्र

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.