Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 2000 के नोट बदलने का एक और मौका, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

2000 के नोट बदलने का एक और मौका, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/01/2024
2000 rs note

देहरादून(आरएनएस)।  आपके पास अब भी दो हजार के नोट हैं तो सरकार की ओर से इन्हें बदलने का आखिरी मौका दिया गया है। दो हजार के नोटों को निर्धारित फॉर्म के साथ रजिस्टर्ड डाक से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेजा जा सकता है। आरबीआई की तरफ से नोटों के बदले निर्धारित धनराशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
सरकार की तरफ से 2 हजार के नोट को बीते साल 2023 में बंद कर दिया गया था। लेकिन परिवार में महिलाओं सहित विभिन्न सदस्यों की तरफ से बचत के तौर पर संभालकर रखे गए दो हजार के ये नोट अब भी मिल रहे हैं।  ऐसे में आरबीआई की तरफ से दो हजार के नोट बदलने का एक आखिरी मौका दिया गया है। इसके लिए नोट बदलने वाले व्यक्ति को आरबीआई की वेबसाइट से नोट बदलने संबंधी फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फार्म भर कर आवेदक दो हजार के नोटों को पंजीकृत डाक से रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक को भेज सकते हैं। जिसके बाद रिजर्व बैंक की ओर से निर्धारित रकम आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।  नोट बदलने संबंधी फार्म आरबीआई की वेबसाइट के अलावा डाकघरों से भी निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि रिजर्व बैंक ने अब तक दो हजार के नोट बदलने की अंतिम तिथि का भी निर्धारण नहीं किया है।
लीड बैंक मैनेजर नैनीताल बीएस चौहान ने बताया कि नोट धारक रिजर्व बैंक की तरफ से जारी निर्धारित फार्म भरकर नोटों को आरबीआई के महाप्रबंधक दिल्ली व कानपुर को पोस्ट कर सकते हैं। राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

असुरक्षा से बचने के लिए नोटों के बीमा की भी सुविधा
मुख्य पोस्ट ऑफिस हल्द्वानी के पोस्ट मास्टर गौरव जोशी ने बताया कि दो हजार के प्रति नोट का 160 रुपये की दर से बीमा कराने की सुविधा पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है। बीमा कराने के बाद पंजीकृत डाक के माध्यम से नोट रिजर्व बैंक को भेजे जा सकते हैं। इसके लिए डाकघर में काउंटर खोला गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर महादेव एक माह तक घी से तैयार गुफा में रहेंगे तपस्यामय
Next: पुलिस जवान ने ढूंढकर लौटाया सोने का लॉकेट

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.