Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 20 मार्च को रुद्रप्रयाग में लगेगा रोजगार मेला
  • रुद्रप्रयाग

20 मार्च को रुद्रप्रयाग में लगेगा रोजगार मेला

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   जनपद के युवाओं के लिए प्राइवेट कम्पनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला सेवा योजन विभाग के सहयोग से जनपद मुख्यालय में 20 मार्च को भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह नामी कम्पनियों में 250 पदों पर नौकरी के लिए चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से मुख्य बाजार स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कुल छह नामी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में मानव संसाधन, सेल्स मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, ईएमटी, चालक, ईडीओ, बीमा एजेंट, बीमा सलाहकार सहित होटल से जुड़े कार्यों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग कर रही कंपनियों द्वारा कुल 250 रिक्त पदों पर सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, डी फार्मा या बी फार्मा होनी चाहिए। आपातकालीन सेवा 108 के चालक पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। जहां वे अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 20 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में पहुँचकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। रोजगार मेले को लेकर जानकारी लेने के लिए 8449222574 और 9557511448 मोबाइल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्यभर में होंगे बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर
Next: झंडा मेला के उपलक्ष्य में 95 यूनिट रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.