Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 20 कुत्ते और ड्रोन भी नहीं ढूंढ़ पाए रहस्यमयी तेंदुआ, अब हाथियों को लाने की तैयारी; कई स्कूल बंद
  • राष्ट्रीय

20 कुत्ते और ड्रोन भी नहीं ढूंढ़ पाए रहस्यमयी तेंदुआ, अब हाथियों को लाने की तैयारी; कई स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

बेलगावी (आरएनएस)। कर्नाटक में एक तेन्दुआ रहस्यमयी बना हुआ। इसके डर से कई स्कूलों को बंद करना पड़ा है। ये स्कूल अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बेलगावी शहर की सीमा के भीतर देखे गए तेंदुए को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। जिला आयुक्त नितेश पाटिल ने 22 स्कूलों को सोमवार को छुट्टी रखने का निर्देश दिया था। हालांकि अब इन स्कूलों से कहा है कि वे ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखें।
इस बीच वन और पुलिस विभाग के 200 कर्मियों ने सोमवार रात तेंदुए को पकडऩे के लिए अभियान जारी रखा। तेंदुए का पता लगाने के लिए पुलिस 20 कुत्ते और ड्रोन भी लेकर आई है लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि तेंदुए का पता लगाने में कर्मचारियों की मदद के लिए शिवमोग्गा के पास साकरेबेलू कैंप से हाथियों को लाया जाएगा।

वन मंत्री उमेश कट्टी ने मीडिया से कहा, तेंदुआ जल्द पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है। तेंदुए को पकडऩे के लिए तैनात अधिकारियों के साथ निशानेबाज भी लगाए गए हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह सैन्य क्षेत्र के पास क्लब रोड पार करते दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बस ड्राइवर को तेंदुए को गोली मारते हुए भी देखा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तेंदुए को पहली बार 5 अगस्त को देखा गया था जब उसने जाधव नगर में दो कामगारों पर हमला किया था। हालांकि उसके बाद से वन विभाग ने जानवर को पकडऩे के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए हैं, लेकिन प्रयास निरर्थक रहे। विभाग ने पहले कहा था कि तेंदुआ 8 अगस्त को गोल्फ कोर्स में भाग गया था। एहतियात के तौर पर, स्कूलों को 8 से 17 अगस्त तक बंद कर दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत में अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज से शामिल हुआ युवक गिरफ्तार
Next: टीएमसी नेता की जमानत को लेकर सीबीआई कोर्ट के जज को मिला धमकी भरा पत्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.