Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 20 और 21 फरवरी को होगा महिला होली उत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

20 और 21 फरवरी को होगा महिला होली उत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली पर्व को पारंपरिक रंग में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिला कल्याण संस्था की बैठक नंदा देवी स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष भी महिला होली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला होली उत्सव 20 और 21 फरवरी को होगा। कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को अल्मोड़ा के विभिन्न मोहल्लों की टीमें अपनी गायकी और कला का प्रदर्शन करेंगी, जबकि 21 फरवरी को कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों से आने वाली टीमों और अल्मोड़ा की टीमों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रत्येक टीम से 10 महिलाओं को प्रतिभाग का अवसर दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हो सकें। बैठक की शुरुआत परंपरानुसार होली गायन से हुई। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाए और नृत्य भी किया, जिससे बैठक का माहौल उत्सव जैसा बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने की। मंच संचालन संस्था की संरक्षक मीता उपाध्याय और सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में अखिलेश थापा ने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने तथा मंचन से जुड़ी बारीकियों पर सुझाव दिए। बैठक में चंद्रा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, सरला बिष्ट, अदिति अग्रवाल पांडे, दीपा जोशी, गोपा नयाल, ममता खत्री, रिचा दुर्गापाल, बबीता महाजन, तारा नैनवाल, हेमा कांडपाल, विमला तिवारी, लता भट्ट, विमला कांडपाल, हीरा कनवाल, नंदी देवी, जीवंती देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Next: लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर दो वाहन भिड़े, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.