Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 30/06/2022
default featured image

काशीपुर। दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को सीएचसी भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। बुधवार देर रात करीब दो बजे दोराहा के पास स्थित गंदे नाले पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें यूपी के संभल से ईंट लेकर आ रहे सरफराज (36) निवासी महमूदपुर, मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाजपुर से रेता बजरी लेकर दोराहे की ओर जा रहे अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर, सूचना पर पहुंची दोराहा चौकी पुलिस ने घायल चालक को तत्काल उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर दिया गया। दोराहा चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने रात में ही मृतक सरफराज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी और गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। उन्होंने कहा सुबह के समय घटनास्थल के पास कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। हालांकि, दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालकुआं में 300 घरों को खाली करने के नोटिस चस्पा
Next: चैकिंग में कैंटर पकड़ा, 192 टीन अवैध लीसा बरामद

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.