Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दरिंदगी: घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे पर फेंक तेज़ाब
  • देहरादून

दरिंदगी: घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे पर फेंक तेज़ाब

RNS INDIA NEWS 24/04/2022
rns featured image new

देहरादून: घर के बाहर सड़क पर खेल रहे बच्चे पर किसी ने अचानक एसिड डाल दिया। बच्चा झुलस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर बाहर निकल आए। लेकिन, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो साल का रूद्र कटारिया निवासी भजन आश्रम 3, तिलक रोड, जिला देहरादून रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ ही थी।
इस दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की निकर पर एसिड डाल दिया। एसिड डालते ही बच्चे की चीख निकल पड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।


बच्चे के पिता महेश कटारिया हरिद्वार गए हुए थे। परिजनों की सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड डाल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 अप्रैल
Next: पीठसैंण क्रांति मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.