Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो जनवरी से होगा कोरोना टीकाकरण की मॉक ड्रिल
  • देहरादून

दो जनवरी से होगा कोरोना टीकाकरण की मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

देहरादून। कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए नया साल एक सुखद संदेश लाया है। वह यह कि इस महामारी से बचाव के लिए उत्तराखंड में भी टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके दिशा—निर्देश पर ही अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। दो जनवरी से टीकाकरण की मॉक ड्रिल यानी पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यक्रम की प्रभारी निदेशक डा. सरोज नैथानी ने टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। ताकि वैक्सीन के उपलब्ध होते ही यूएनडीपी व डब्ल्यूएचओ के सहयोग से टीकाकरण किया जा सके। कोविड-19 का टीका सबसे पहला हेल्थ केयर वर्कर्स को दिया जाएगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और फिर अन्य आयु वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। कहा कि राज्य के हर एक नागरिक का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण प्रक्रिया के संचालन के लिए राज्य व जिला स्तर पर मजबूत सलाहकार व समन्वय तंत्र बनाया जा रहा है। प्रदेश में प्रारंभिक स्तर पर 20 फीसद आबादी के अनुसार 24 लाख 30 हजार 650 लाभार्थियों के लिए आवश्यक वैक्सीन व संसाधनों का आकलन कर लिया गया है। बताया कि यह अभी अनुमानित है। लेकिन इसके आधार पर भविष्य में केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा—निर्देशों के अनुसार टीकाकरण हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सूबे में 317 कोल्ड चेन प्वाइंट चिन्हित
कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए राज्य में भी वृहद रणनीति तैयार की गई है। इस संर्दभ में पूर्व में ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा भी जिला टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। हर अंतराल बाद ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठकें भी आयोजित हो रही हैं। प्रदेश के 2319 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों व 2366 प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों से कुल 94668 हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा जनपद स्तर पर संकलित किया जा चुका है। इसे कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। राज्य के कुल 317 कोल्ड चेन प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत तीन रीजनल वैक्सीन स्टोर, 13 जनपद वैक्सीन स्टोर, 26 ब्लॉक वैक्सीन स्टोर और 274 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी जनपदों में कोल्ड चेन सिस्टम को मजबूत करने के लिए जनपद स्तर पर कोविड-19 वैक्सीन के भंडारण व वितरण हेतु अतिरिक्त स्थान भी चिन्हित किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त
Next: उत्तराखण्ड के इतिहास में बड़े फैसलों के लिये जाना जाएगा वर्ष 2020 : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.