Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर
  • बागेश्वर

सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर

RNS INDIA NEWS 26/12/2022
IMG-20221226-WA0049

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां गांव में जागर (इष्‍ट पूजा) के दौरान दो भाईयों पर चचेरे भाई ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौकोड़ी गांव के बमनखेत तोक में चचेरे भाइयों ने तयैरे भाई की चाकू से हत्या कर दी। मृतक का भाई और उसकी पत्नी बीच-बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि उसकी पत्नी को इलाज के बाद घर भेज दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात गढ़देवी पूजा चल रही थी। इसमें गांव के 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाइयों का तयैरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह, महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह ने शंकर सिंह, खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। 112 नंबर से मिली सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। घायल खुशाल सिंह व उसकी पत्नी को सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया। यहां से घायल को पहले जिला अस्पताल बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि सरुली देवी की रिपोर्ट पर चंचल व महेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 324, 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार मृतक शंकर को पोस्टमार्टम कराकर उसका सरयू गोमती संगम पर अंत्येष्टि कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आइसवार्प कर्मचारियों की संख्या दोगुना करेगी, मुंबई में नया कार्यालय खोला
Next: रानीखेत में टायर पंक्चर की दुकान खाक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.