Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 1 अप्रैल से बनेंगे चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों के ग्रीन कार्ड
  • उत्तराखंड

1 अप्रैल से बनेंगे चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों के ग्रीन कार्ड

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

ग्रीनकार्ड 30 नवंबर तक के लिए अधिकृत रहेगा

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों के ग्रीन कार्ड एक अप्रैल से बनने लगेंगे। राहत की बात यह कि इस बार ग्रीन कार्ड एक बार ही बनेगा। हर दो महीने बाद नया कार्ड बनवाने के लिए एआरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ग्रीनकार्ड की पूरी व्यवस्था मैनुअल की जगह ऑनलाइन रहेगी।
मंगलवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के सभागार में आरटीओ दिनेश चंद पठौई ने टीजीएमओ, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ, जीएमओ, रूपकुंड परिवहन आदि कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें 12 मई से प्रस्तावित चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया कि इस बार 10 सीटर टैक्सी, मैक्सी वाहनों को ग्रीनकार्ड के लिए एआरटीओ दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी। वाहन स्वामी को वेबसाइट ग्रीन कार्ड की वेबसाइड पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि बसों को फिटनेस और दस्तावेज की जांच के लिए एआरटीओ आना होगा। ग्रीनकार्ड ऑनलाइन ही बनेगा। बताया कि पहली बार ग्रीनकार्ड 30 नवंबर तक के लिए अधिकृत रहेगा। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने परिवहन कंपनियों से चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बसों की स्थिति की जानकारी ली। लोकल परिवहन व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके लिए व्यापक इंतजाम रखें। परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सुझाव रखे। मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी, पंकज श्रीवास्तव, टीजीएमओ अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ प्रभारी प्यारेलाल जुगरान, प्रबंधक गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दर्शन सिंह, रूपकुंड परिवहन के अध्यक्ष भूपाल नेगी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, सदस्य वीरेंद्र मिश्रा, छोटेलाल दीक्षित, मेघ सिंह चौहान, जितेंद्र चौधरी, रघुवीर सिंह रावत, बालम मेहरा आदि मौजूद थे।
रोडवेज भी यात्रा में उतरेगा: इस बार चारधाम यात्रा में रोडवेज डिपो भी बसें संचालित करेगा। नोडल अधिकारी और आरटीओ को रोडवेज डिपो के कार्यालय प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि यात्रा के लिए बसों की अलग से व्यवस्था रहेगी। इस बार चारधाम के लिए बसें संचालित की जाएगी।
बीटीसी में खुलेगा काउंटर: चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में परिवहन विभाग का काउंटर खुलेगा। जहां तैनात कर्मचारी डग्गामार वाहनों और गैर पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
ट्रीप कार्ड अनिवार्य रहेगा: ग्रीनकार्ड एक बार ही बनेगा, लेकिन इस बार एक धाम, दो धाम, तीन धाम और चारधाम यात्रा पर अलग-अलग जाने के लिए ट्रीप कार्ड बनाना जरूरी रहेगा। यह व्यवस्था ऑनलाइन ग्रीनकार्ड में ही रहेगी। साथ ही ऑनलाइन चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के नाम और पते की सूची भी अपलोड करनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: विदेशी मदिरा की 23 दुकानों का ई टेंडरिंग से हुआ आवंटन
Next: कुंभ के रंग में पूरी तरह रंगी धर्मनगरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.