Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 19 साल की बीमार लड़की से यौन शोषण करने वाले डॉक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
  • राष्ट्रीय

19 साल की बीमार लड़की से यौन शोषण करने वाले डॉक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। बेंगलुरु में 19 साल की एक मरीज के साथ बदसलूकी करने के बाद फरार हुए डॉक्टर को पकड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंद्र लेआउट के पास अरुंधतिनगर में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर उदेदुल्ला आरोपी डॉक्टर हैं। टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सुराग जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि, आरोपी डॉक्टर बेंगलुरु के कॉटनपेट इलाके के पेंशन मोहल्ला का रहने वाला है और शादीशुदा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में जब लड़की इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर के पास गई तो लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की थी।
पीड़िता ने कहा मैं 28 सितंबर की रात को अपनी मां के साथ क्लीनिक गई थी। डॉक्टर ने मुझे गलत तरीके से छुआ था। 29 सितंबर को जब मैं दूसरी बार गई तो आरोपी डॉक्टर ने ग्लूकोज देते हुए मेरे गाल को गलत तरीके से छुआ। 30 सितंबर को मैं अपने भाई के साथ उनके पास गई थी तब आरोपी डॉक्टर ने उसे बाहर भेज दिया और क्लीनिक में बिस्तर पर सोने को कहा। उसने मेरा यौन उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया, मैंने इसका विरोध किया और रोने लगी।
बेंगलुरु में चंद्र लेआउट पुलिस ने आरोपी डॉ उदेदुल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि, पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी दी। घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक में जाने से मना कर दिया। जब उसके परिवार वाले उसे आरोपी के पास ले जाने लगे, तो उसने क्लीनिक में अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई।
इसके बाद पीड़िता के भाई क्लिनिक गए और डॉक्टर से भिड़ गए। उन्होंने फर्नीचर तोड़ दिया और उनके क्लीनिक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद आरोपी डॉक्टर गायब हो गया। आगे की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की गुजरात को बड़ी सौगात, 8000 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
Next: राशिफल 11 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.