Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डायल 1912 टोल फ्री नंबर ..  घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी
  • देहरादून

डायल 1912 टोल फ्री नंबर ..  घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी

RNS INDIA NEWS 21/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है जिनमें केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प/शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है।  उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित  24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार 03 शिफ्टों में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में  105 सीएसआर  कार्यरत हैं जिनमें 64 पुरुष और 41 महिला ऑपरेटर शामिल है। अब उपभोक्तागण टोल फ्री नं0 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली सभी बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतु अग्रसित कर दिया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एपलिकेशन के द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। स्वयं सेवा मोबाईल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट  (www-upcl-org),  ई-मेल  ‘customercare@upcl-org’ एवं टोल फ्री नं0 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। केन्द्रयीकृत कॉल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्तागण अपनी विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। गत माह में बाधित विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शून्य किया जा चुका है तथा शेष वाणिज्यिक एवं लाईन शिपटिंग, मीटर बदलना, लम्बे स्पानों में पोल लगाना इत्यादि से जुड़ी शिकायतों का आगामी दिनों में समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा प्रबन्ध निदेशक, यू०पी०सी०एल० द्वारा समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यू०पी०सी०एल० के सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों/राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के लिये केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान, बिल जमा करने के लिये पृथक लाईन तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब में रात्रि में रहेगा बंद
Next: प्रधानाचार्य ने कक्षा तीन के दो छात्रों के सिर टकराए, एक छात्र घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.