Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 17 अक्तूबर को सीएम करेंगे प्रीतम भरतवाण की जागर, ढोल सागर अकादमी का शुभारंभ
  • देहरादून

17 अक्तूबर को सीएम करेंगे प्रीतम भरतवाण की जागर, ढोल सागर अकादमी का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

देहरादून। जागर मर्मज्ञ लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की जागर व ढोल सागर अकादमी का शुभारंभ 17 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। प्रीतम लम्बे समय से जागर व ढोल सागर विद्या पर काम कर रहे कलाकारों को निजी तौर पर इस विद्या के लिए प्रशिक्षित करते रहे हैं। लेकिन अब वह इसे व्यापक तैयारी के साथ करेंगे। अकादमी में युवाओं को निशुल्क इस विद्या की जानकारी दी जाएगी।
प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में प्रीतम भरतवाण ने बताया कि सीएम ने उनके औपचारिक निवेदन को स्वीकार कर लिया है। सहस्त्रधारा रोड पर इस अकादमी का विधिवत शुभारंभ करेंगे। करीब छह सौ तेइस लोग पहले ही उनसे इस विद्या में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के साथ ही अकादमी में ऑफलाइन प्रशिक्षण के लिए तैयारियां की है। शौकिया कलाकारों के लिए छह माह तक व इस विद्या में अधिक रुचि व गंभीरता दिखाने वालों को एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अकादमी शोध छात्रों की भी मदद करेगी जो पारम्परिक वाद्य यंत्रों की विशेषता व उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुछ बदलावों के साथ बजाए जाने वाले ढोल दमौं के बारे में कुछ जानना चाहते हैं। प्रीतम के मुताबिक लोक संस्कृति का प्रमुख आधार स्तंभ ढोल व जागर ही है। इस विद्या को अगली पीढ़ी में ले जाने के मकसद से ही इस अकादमी को व्यापक स्तर पर शुरू किया जा रहा है। पहले वह अपने आवास पर ही छोटे स्तर पर इस काम को कर रहे थे। लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से भी उनके पास ढोल सागर व जागर गायन के बारे में प्रशिक्षण लेने को इच्छुक कलाकारों ने सम्पर्क किया है। उनका मानना है कि राज्य में नेचुरल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बदलते समाज में ढोल को समाज के सभी तबके के लोग अपनाए, इसके लिए बड़ी सोच की भी जरुरत है। ढोल व जागर में तकनीकी रुप से महारत हासिल करने के लिए उनके द्वारा विशेष पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। जिसमें ठेठ, मंडाण, ढोल पर पंजा लगाने, धुंयाल, बेडू, मांगल, शब्द, रासौं लगाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इस मौके पर कलम भरतवाण, सुरतम भरतवाण व समीर भरतवाण भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8.9 ग्राम अवैध स्मैक दो दोस्त गिरफ्तार
Next: ऑफ सीजन टूरिज्म की तलाशी जाएं संभावनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.