Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तीन टावर, 300 कमरे… 150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ आरएसएस का नया हेडक्वार्टर
  • राष्ट्रीय

तीन टावर, 300 कमरे… 150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ आरएसएस का नया हेडक्वार्टर

RNS INDIA NEWS 13/02/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सार्वजनिक दान के माध्यम से जुटाए गए 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है।
केशव कुंज में कई इमारतें शामिल हैं, जिनमें टावर, एक विशाल ऑडिटोरियम, एक समृद्ध पुस्तकालय, पांच बिस्तरों वाला अस्पताल और एक हनुमान मंदिर प्रमुख हैं। इस परिसर का निर्माण क्रस्स् के बढ़ते कार्यों और गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से किया गया है।
यह नया मुख्यालय दिल्ली के झंडेवाला इलाके में 4 एकड़ भूमि पर बना है और आकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय से भी बड़ा है। केशव कुंज को कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों और महत्वपूर्ण बैठकों के आयोजन के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में डिजाइन किया गया है। पुस्तकालय शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए ज्ञान का केंद्र होगा, जबकि ऑडिटोरियम बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम होगा।
परिसर में तीन भव्य टावर हैं – साधना, प्रेरणा और अर्चना। इन तीनों टावरों में कुल 300 कमरे हैं। साधना टावर में क्रस्स् के कार्यालय स्थित हैं, जबकि प्रेरणा और अर्चना टावर आवासीय परिसर हैं। दोनों आवासीय टावरों के बीच एक सुंदर खुला क्षेत्र है, जिसमें एक आकर्षक बगीचा और क्रस्स् के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा स्थापित है।
केशव कुंज में 135 कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है, जिसे भविष्य में 270 कारों तक बढ़ाया जा सकता है। क्रस्स् कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस विशाल परियोजना के लिए उदारतापूर्वक दान दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 75,000 लोगों ने 5 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का योगदान दिया है।
भव्य ‘केशव कुंज’ परिसर पारंपरिक राजस्थानी और गुजराती वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके निर्माण में 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है और लकड़ी का उपयोग कम से कम किया गया है। परिसर में ‘केशव पुस्तकालय’ नामक एक विशेष पुस्तकालय भी है, जो संघ से संबंधित शोध कार्यों का केंद्र बनेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट गायब होने पर कांग्रेस ने उठाई सत्यापन की मांग
Next: ग्रामीणों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.