Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 15 नवंबर को इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी
  • देहरादून

15 नवंबर को इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
default featured image

देहरादून : उत्तराखंड के लोक पर्व इगास पर कल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य में अवकाश की घोषणा की थी। हालांकि इगास लोक पर्व 14 नवंबर यानी रविवार को होने के कारण छुट्टी पर सवाल उठे तो अब सरकार ने उसके एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

सीएम धामी के निर्देश के बाद छुट्टी के आदेश आज (शुक्रवार) को सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश के जारी किए हैं। बैंक, कोषागार, उप कोषागार को छोड़ कर शेष सभी स्कूलों, विभागों में 15 नवंबर (सोमवार) को अवकाश रहेगा। आदेश में साफ कहा गया कि बैंक, कोषागार व उप कोषागार को छोड़ कर राज्य में अवकाश रहेगा। इस बारे में सभी विभागों के अधिकारियों व जिलाधिकारियों को अवकाश की सूचना भेजी गई है।

400 साल पुरानी है इगास मानने की परंपरा

एक पौराणिक मान्यता के अनुसार करीब 400 साल पहले बीर भड़ माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में टिहरी, उत्तरकाशी, जौनसार और श्रीनगर समेत अन्य क्षेत्रों सेयोद्धाओं को बुलाकर सेना तैयार की गई थी और  तिब्बत पर हमला बोलते हुए  तिब्बत सीमा पर मुनारें गाड़ दी थी। इस दौरान बर्फ से पूरे रास्ते बंद हो गए। कहा जाता है कि पूरे गढ़वाल में उस साल दिवाली नहीं मनाई गई, लेकिन दीवाली के ग्यारह दिन बाद जब माधो सिंह युद्ध जीत कर वापस गढ़वाल पहुंचे तब पूरे इलाक़े के लोगों ने भव्य तरीक़े से दीवाली मनाई,  तबसे ही गढ़वाल में इसे कार्तिक माह की एकादशी यानी इगास बग्वाल के रूप में मनाया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच सूत्रीय मांगों को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की भूख हड़ताल जारी
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.