Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 15 दिन के भीतर एक ही जगह दो बार चोरी की वारदात
  • देहरादून

15 दिन के भीतर एक ही जगह दो बार चोरी की वारदात

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
default featured image

ऋषिकेश। बैराज कॉलोनी में एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और उसी भवन में कंप्यूटर सेंटर में 15 दिन के भीतर दो बार चोरी की वारदात हुई। लेकिन पहली घटना पर पुलिस महज शिकायत लेकर जांच में जुटी रही। जबकि, दूसरी दफा फिर चोरों ने उसी दुकान और सेंटर को खंगाला, तो अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, 25 नवंबर को बैराज कॉलोनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और कप्यूटर सेंटर से अज्ञात चोरों ने नगदी, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया था। राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने उसी दिन पुलिस को चोरी की लिखित शिकायत दी थी। तहरीर रिसीव कर पुलिस 14 दिन तक जांच में जुटी रही, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। 15वें दिन यानी नौ दिसंबर को फिर दुकान और कंप्यूटर सेंटर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सीपीयू और अन्य सामान साफ कर दिया, तो अब पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक वीरपुर खुर्द, ऋषिकेश निवासी उत्तम कुमार तिवारी की शिकायत पर 25 नवंबर और नौ दिसंबर को नगदी, लैपटॉप, बिजली की केबल व अन्य सामान चोरी होने का केस दर्ज किया गया है। एसएसआई दर्शन सिंह काला ने बताया कि अज्ञात चोरों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। कहा कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बनाया बंधक, किया दुष्कर्म
Next: कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, कहा- पीएम मोदी की हत्या करनी होगी, एफआईआर के निर्देश

Related Post

default featured image
  • देहरादून

कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
  • शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.