Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 14 करोड़ की प्रॉपर्टी और दोहरी रकम लौटाने का दबाव बना अर्जुन की हत्या का कारण
  • देहरादून

14 करोड़ की प्रॉपर्टी और दोहरी रकम लौटाने का दबाव बना अर्जुन की हत्या का कारण

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

देहरादून। राजधानी में अर्जुन शर्मा हत्याकांड की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि करोड़ों की जमीन सौदे और उससे जुड़े आर्थिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार बीना शर्मा और विनोद उनियाल के बीच लंबे समय से आर्थिक संबंध थे। बीना शर्मा अपने पति के नाम पर मिली गैस एजेंसी से होने वाली आय का एक हिस्सा विनोद उनियाल के खाते में स्थानांतरित करती थीं। बाद में जब अर्जुन शर्मा ने एजेंसी का प्रबंधन संभाला तो इस लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिवार में विवाद गहराने लगा।

मामला उस समय और उलझ गया जब जीएमएस रोड स्थित एक जमीन का सौदा किया गया। बताया गया कि जमीन पर बैंक का कर्ज होने के बावजूद उसे बेच दिया गया। इस सौदे में शर्त रखी गई थी कि कब्जा न मिलने की स्थिति में खरीदार को दोगुनी रकम लौटानी होगी। अर्जुन शर्मा ने इस सौदे पर आपत्ति जताते हुए न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया, जिससे पूरा मामला फंस गया और आर्थिक दबाव बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते अर्जुन शर्मा पर दबाव बनाया गया कि वह स्थगन हटाए या रकम की व्यवस्था करे, लेकिन उसके इनकार के बाद हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि इस योजना में विनोद उनियाल और अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले आरोपी की गतिविधियों की निगरानी की गई थी। पुलिस को आरोपियों के बीच आपसी संपर्क और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, पांच भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल
Next: छात्राओं को साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.