Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
  • देहरादून

13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
rns featured image new

देहरादून। सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि 13 मई 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारित किये जाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट से सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामलें (अशमनीय मामलों को छोड़कर ), मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के वाद (विवाह-विच्छेद को छोड़कर ), धन वसूली से सम्बन्धित वाद, श्रम सम्बन्धित वाद, अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार, भूमि अर्जन के वाद पर निस्तारित हो सके। अवगत करया कि जो पक्षकार अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है, वह सम्बंधित न्यायालय, जहाँ उनका मुकदमा लम्बित है, में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र देकर अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये नियत करवा सकते हैं। उक्त लोक अदालत में आपसी रजामन्दी से वादोें का निस्तारण किया जाता है तथा काफी कम खर्चे व समय पर वाद निस्तारित हो जाते हैं, जिससे समाज का गरीब वर्ग भी अपने वादों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित कर लाभान्वित होते हैं। लोक अदालत मंे निस्तारित वादों में पक्षकारों को यह भी फायदा मिलता है कि न्याय शुल्क वापस हो जाता है तथा इसका फैसला अंतिम होता है।
सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा एक बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन स्थान- एकलव्य माॅडल, रेजीडेंशियल स्कूल कालसी, देहरादून, उत्तराखण्ड के परिसर में 14 मई 2023 (रविवार) को समय प्रातः 10ः30 बजे से किया जा रहा है। उक्त शिविर बहुउद्देशीय प्रकृति का है, जिसमें मा0 उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति मनोज तिवारी जी, मा0 जिला न्यायाधीश, जनपद देहरादून, जनपद देहरादून के अन्य न्यायाधीशगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा, साथ ही जनपद देहरादून के विभिन्न विभागों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून की टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवाईयों का वितरण आदि के भी स्टाल लगाये जाने हैं। उक्त शिविर में विभिन्न विधिक विषयों के अतिरिक्त अन्य सरकारी विभागों की योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जानी है तथा उनसे सम्बंधित प्रमाण-पत्र आदि बनाये जाने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा
Next: भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर हेतु अस्थाई लिपिक की नियुक्ति हेतु आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.