Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 12 दिसंबर को गुरिल्ले चम्पावत जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

12 दिसंबर को गुरिल्ले चम्पावत जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/12/2023
default featured image

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी एवं जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12 दिसंबर को गुरिल्लों द्वारा चंपावत जिला मुख्यालय में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत जनपद के विभिन्न स्थानों से आकर गुरिल्ले चंपावत के गोरल चौड़ मैदान में प्रातः 10 बजे एकत्र होंगे। गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक जूलूस के रूप में जाएंगे तथा मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय में भी जाएंगे। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा कि 9 अगस्त को देहरादून में उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15-20 दिन के भीतर मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में सचिवालय स्तर पर संबंधित उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर गुरिल्लों की लंबित मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था, लेकिन 4 माह का समय होने को है बैठक नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य सचिव कार्यालय में बार बार संपर्क, पत्राचार करने के बावजूद केवल आश्वासन, टालामटोली की जा रही है, इसलिए गुरिल्ले अब मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र को आंदोलन का केंद्र बनाने को मजबूर हो गए हैं। 12 दिसंबर से पूर्व सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो 12 दिसंबर के बाद भी चंपावत जनपद में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में धरने प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पदयात्राओं का आयोजन कर सरकार की कथनी करनी को उजागर किया जाएगा। चंपावत जनपद के बाद यही सिलसिला अन्य जनपदों में भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अन्य जनपदों के गुरिल्लों से भी प्रदर्शन को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु 12 दिसंबर को चंपावत पहुंचने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहा वारंटी किया गिरफ्तार
Next: शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास एवं ध्यान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.