Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में सेवा क्षेत्र से 20 लाख रोजगार बढ़ेंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सेवा क्षेत्र से 20 लाख रोजगार बढ़ेंगे

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने सर्विस सेक्टर की नई पालिसी को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए उत्तराखंड में 20 लाख रोजगार के अवसर बढ़ाने और 10 लाख श्रमिकों का कौशल विकास का लक्ष्य रखा गया है। सचिवालय में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की मौजूदगी में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि राज्य में पहली बार सर्विस सेक्टर की पालिसी को मंजूरी मिली है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, हॉस्पिटेलिटी, वेलनेस, आईटी, डेटा सेंटर, खेल व फिल्म उद्योग आदि को शामिल किया है।

औली पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकसित:   सरकार ने औली को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का निर्णय लिया है। औली में स्कीइंग डेस्टिनेशन प्लान और उसके क्रियान्वयन के लिए औली विकास प्राधिकरण का गठन किया है। किसी क्षेत्र में पर्यटन और सेवाओं में सुधार करने को समय-समय पर उत्तराखंड विशेष क्षेत्र अधिनियम के तहत राज्य सरकार विशेष पर्यटन विकास क्षेत्र घोषित करती रही है। औली सबसे लोकप्रिय स्कीइंग स्थल होने से अब वहां का व्यवस्थित विकास के साथ ही बुनियादी सुविधाएं जुटाने की तरफ सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। जोशीमठ का क्षेत्र इस प्राधिकरण से अलग रहेगा।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
-बदरीनाथ में ऐतिहासिक कलाकृतियां बनाने को एजेंसी नामित
-काशीपुर में गैस आधारित पावर प्लांट संचालन में सीएनजी पर वैट की छूट
-हाईकोर्ट के आदेश पर चार अपर निजी सचिवों को नियुक्ति
-पंप स्टोरेज प्लांट पालिसी को मंजूरी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग के गश्ती दल की फायर से गुलदार ढेर
Next: निगम के सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.