Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 11वीं का छात्र गंगनहर में डूबा, लापता
  • हरिद्वार

11वीं का छात्र गंगनहर में डूबा, लापता

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  11 वीं कक्षा का छात्र गंगनहर में नहाते वक्त डूबकर लापता हो गया। सूचना पर परिजन भी नागालैंड से रुड़की पहुंच गए। सोमवार सुबह छात्र की तलाश को एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गंगनहर किनारे लोगों की भीड़ इकट्ठा रही। एक माह के भीतर गंगनहर में डूबकर तीन लोगों को मौत हो चुकी है। अनोखा (17) नवासी मकान नंबर.2 निटोई जिला कीप्ही आर6-7 नागालैंड और सहपाठी साहिल निवासी उककन चक खतौली मुजफ्फरनगर के साथ रविवार को मेन बाजार आया था। दोनों छात्रों ने पहले सती मोहल्ला स्थित होटल में खाना खाया। उसके बाद दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्रिज के पास गंगनहर किनारे पहुंच गए। सहपाठी के अनुसार अनोखा ने अपने कपड़े उतारे और गंगनहर में नहाने के लिए चला गया। इस बीच गंगनहर के तेज बहाव में अनोखा नहाते वक्त अपना संतुलन खो बैठा और कुछ ही मिनट में डूबकर लापता हो गया। सहपाठी ने शोर शराबा मचाया तो राहगीरों की भीड़ आसपास पहुंच गई। मामले की जानकारी स्कूल स्टाफ को मिली। जिसके बाद स्कूल स्टाफ व पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार शाम के वक्त ही अपने स्तर से छात्र की गंगनहर में तलाश की। लेकिन छात्र का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने पर नागालैंड से भी परिजन रुड़की पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश को गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया।
उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा ने बताया कि मोहनपुरा ओवर ब्रिज से आगे स्थित स्कूल के दो छात्र रविवार शाम के वक्त गंगनहर किनारे पहुंचे थे। जिनमें से 11वीं कक्षा का छात्र अनोखा निवासी नागालैंड गंगनहर में नहाते वक्त लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम लापता छात्र की तलाश को सर्च ऑपरेशन चल रही है। एसडीआरएफ की सर्च ऑपरेशन टीम में उपनिरीक्षक कवींद्र सजवाण, मातबर सिंह, विक्रम सिंह, रविंद्र, लक्ष्मण सिंह और विनोद दबास शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिरौती मांगने वाले आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले
Next: बेटी के पूर्व प्रेमी पर परेशान करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.