Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 11 लाख 58 हजार की चरस के साथ दो गिरफ्तार
  • बागेश्वर

11 लाख 58 हजार की चरस के साथ दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/12/2020
IMG-20201229-WA0009

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 11 किलो, 587 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत 11 लाख, 58 हजार 700 रुपया है। तस्कर इस चरस को कपकोट क्षेत्र के गांवों से एकत्र कर देहरादून आदि शहरों में महंगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अब न्यायालय के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी मणिकांत मिश्रा ने अपने कार्यालय में मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने में अब लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी कारण तस्कर पुलिस के हत्थे चढऩे लगे हैं। इसी का परिणाम है कि मंगलवार को साढ़े 11 किलो चरस पकड़ी गई। एसपी ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस शांति, कानून व्यवस्था और अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग कर रहे थे। नीलेश्वर तिराहे पर वाहन चेकिंग की तो पूरन चंद्र पोखरियाल पुत्र नंदादत्त पोखरियाल ग्राम लोदिगांव पौड़ी गढ़वाल के कब्जे से 6.257 किलोग्राम तथा प्रदीप रावत पुत्र प्रद्युमन रावत निवासी बांगखाल रांझावाला देहरादून के कब्जे से 5.330 किलोग्राम चरस बरामद की गई। दोनों युवकों से कुल 11.587 किलोग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने जिस वाहन में युवक बैठे थे उसे सीज कर दिया है। दोनों के खिलाफ 8/20/60 एडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने बताया कि दोनों युवक ग्रामीण क्षेत्र से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर देहरादून तथा मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। पकडऩे वाली टीम में एसआई भुवन चंद्र जोशी, कांस्टेबल मनोज देवड़ी, प्रेम राम, केदार सिंह तथा भुवन चंद्र शामिल थे। एसपी ने पुलिस की टीम को एक हजार रुपये की नगद राशि देकर उनका उत्साह वर्द्धन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस के साथ दो बीस वर्षीय युवक गिरफ्तार
Next: हथियारबंद बदमाशों ने 2 मजदूरों से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटे

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.