Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन
  • टिहरी

11 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

नई  टिहरी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नई टिहरी डाक घर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार से डाक सेवकों की मांगों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। गुरुवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ टिहरी व उत्तरकाशी के कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर संघ के मंडलीय अध्यक्ष राम किशोर सिंह के नेतृत्व में नई टिहरी स्थित मुख्य डाक घर परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संघ के मंडलीय अध्यक्ष ने सरकार से ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने के साथ पेंशन की सुविधा, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की धनराशि पांच लाख रुपये तक बढ़ाये जाने, ग्रामीण डाक सेवकों की ग्रेज्यूटी को डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किये जाने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीण डाक सेवक एंव उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा देने, समस्त डाकघरों में लैपटॉप, प्रिंटर, ब्राडबैंड आदि की सुविधा देने, ड्यूटी के दौरान मौत होने पर डाक सेवकों के आश्रित को अनुकंपा के आधार नियुक्ति देने सहित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मंडलीय सचिव राजपाल सिंह नेगी, राम किशोर भट्ट अध्यक्ष, विक्रम सिंह राणा, द्वारिका प्रसाद डगवाल, चंद्र सिंह सजवाण, इंद्रदत्त भट्ट, आनंद सिंह रावत, मुन्नी तोपवाल, रजनी पंवार, अकबर सिंह पंडीर, नरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह पंवार, जगदीश लाल सहित भारी संख्या ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
Next: महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारियां

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.