Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 1 माह और बढ़ी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद रखने की सीमावधि
  • चम्पावत

1 माह और बढ़ी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद रखने की सीमावधि

RNS INDIA NEWS 14/11/2020
rns featured image new

चम्पावत। इंडो-नेपाल बॉर्डर बंद रखने की सीमावधि को एक माह और बढ़ा दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल मंत्रीमंडल ने ये निर्णय लिया है। हालांकि भारत ने प्रवेश के लिए कोई सख्ती नहीं की है। नेपाली नागरिक जरूरी कामकाज से हर दिन भारत में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीयों को नेपाल प्रवेश पर अब भी प्रतिबंध लगाया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद कर दी गई थी। इस दौरान नेपाल से आपातकालीन वाहनों को ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा था। भारत में अनलॉक शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेपाली नागरिकों को आवागमन के लिए छूट दे दिए गई थी। इसी को देखते हुए नेपाल सरकार ने भारतीयों को नेपाल में प्रवेश पर पाबंदी जारी रखी थी।
पिछले माह नेपाल सरकार ने 17 नवंबर तक सीमा बंद रखने का निर्णय लिया था। इधर अब नेपाल मंत्रीमंडल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद रखने के समय को एक माह और बढ़ा दिया है। कंचनपुर उद्योग वाणिज्य मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि नेपाल मंत्रीमंडल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा 17 दिसंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरातत्व विभाग कराएगा बागनाथ परिसर के चार मंदिरों का पुनर्निमाण
Next: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक करें आतिशबाजी :डीएम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.