Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक अप्रैल से शुरू होंगी श्रीनगर गढ़वाल रूट की बंद बस सेवाएं
  • देहरादून

एक अप्रैल से शुरू होंगी श्रीनगर गढ़वाल रूट की बंद बस सेवाएं

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी, कर्णप्रयाग, गौरीकुंड आदि रूटों पर जाने वाली लोकल सवारियों को अब बसों की कमी से परेशानी नहीं होगी। कोविड के कारण स्थगित चल रही बस सेवाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। रूट और समय सारिणी निर्धारित कर ली गई है।
गुरुवार को देहरादून रोड स्थित यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के कार्यालय में श्रीनगर एकल मार्ग लोकल रोटेशन व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। इसमें श्रीनगर गढ़वाल रूट की बस सेवाओं के संचालन पर चर्चा की गई। यातायात पर्यटन सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौरीकुंड जाने वाली बसों की समय सारिणी पूर्ववत रहेगी। इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है। लोकल रोटेशन अध्यक्ष योगेश उनियाल ने सहमति जताते हुए अन्य परिवहन कंपनियों के सदस्यों से बस सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए सुझाव मांगे। बताया कि श्रीनगर गढ़वाल रूट पर 18 बस सेवाएं हैं, इनमें से कोविड संकट के चलते वर्तमान में करीब 8 बस सेवाएं ही चल रही हैं। एक अप्रैल से सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। ऋषिकेश से पहली बस सेवा सुबह 5 बजे और अंतिम सेवा शाम 4 बजे रहेगी। मौके पर रूपकुंड के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, जसपाल रौतेला, रघुवीर सिंह रावत, नवीन तिवाड़ी, प्रदीप कनवासी, धर्म सिंह बर्तवाल, मनोज आर्य, राजकिशोर बर्तवाल, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.