Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौ अगस्त से ऋषिकेश के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी फिल्म अजाण
  • देहरादून

नौ अगस्त से ऋषिकेश के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी फिल्म अजाण

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   ऋषिकेश के सिनेमाघर में नौ अगस्त से उत्तराखंडी थ्रीलर फीचर फिल्म अजाण का प्रदर्शन होगा। मंगलवार को गढ़वाल महासभा ने फिल्म के पोस्टर को लॉन्च कर कलाकारों को सम्मानित किया। मंगलवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में उत्तराखंडी फीचर फिल्म अजाण के पोस्टर का लोकापर्ण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, फिल्म निर्माता एवं मुख्य अभिनेता कुंवर राम नेगी, समाजसेवी उत्तम सिंह असवाल ने सयुंक्त रूप से किया। डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि नौ अगस्त यानी शुक्रवार से ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेना हॉल मे सुबह 11 बजे रोजाना एक शो में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। अजाण एक गढ़वाली भाषा की सस्पेंस थ्रीलर फिल्म है, जो उत्तराखंड के पहाड़ी लोगों की ईमानदारी और अपराध शून्य समाज को दर्शाती है। कुंवर राम नेगी ने कहा कि फिल्म की कहानी एक आईबी अधिकारी राम सिंह नेगी के इर्द-गिर्द चलती है, जो कई साल बाद पूजा के लिए अपने गांव आता है। गांव के पास एक टूरिस्ट युवती की लाश मिलती है, जिसके कत्ल के आरोप में गांव के ही दो युवक गिरफ्तार हो जाते हैं। सारे सबूत इन दोनों के खिलाफ हैं, लेकिन गांव वालों और राम सिंह नेगी का विश्वास है कि उनके गांव के बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। फिर शुरू होती है इन्वेस्टिगेशन की एक रोमांचक कहानी, जो सस्पेंस और थ्रीलर का पल-पल अहसास कराती है। इस दौरान महासभा अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने फ़िल्म से जुड़े कलाकारों अभिषेक मेंदोला, जितेंद्र पंवार, गोकुल सिंह पंवार, धर्मेन्द्र चौहान को पुष्पगुच्छ एवं पटका फनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से इस फिल्म को देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्देशन अनुज जोशी, सह निर्मात्री आशा नेगी, संगीत संजय कुमोला, गायन नरेंद्र नेगी, प्रीतम भरतवान, जितेंदर पंवार, अमित खरे, अंजलि खरे, प्रीति काला, कैमरामेन राजेश रतुड़ी, कोरियोग्राफर अवनीश रावत, प्रोडक्शन विजय बी शर्मा, मेकअप शिवेंद्र रावत ने किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान में लगी आग, फायर टीम ने नौ लोगों का रेस्क्यू किया
Next: स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.