Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आठ साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश
  • उत्तराखंड

आठ साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में आठ साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में एक युवक बच्चे को गोद में लेकर कहीं ले जाने की कोशिश करते दिख रहा है। हालांकि बच्चा युवक के हाथ पर काटकर उसके चंगुल से भाग जाता है। बच्चे के पिता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को घटनाक्रम का फुटेज वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। खेड़ा वार्ड नंबर 18 निवासी जहीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त की शाम उनका आठ वर्षीय बेटा अपने मामा के घर गया था। रात करीब आठ बजे वह अपने घर आने के लिए निकल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उनके बेटे को गोद में उठा लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। उनके बेटे ने युवक के हाथ पर काटा और बढ़ी मुश्किल से अपने बचाकर रोते हुए अपने घर आया। बेटे के बताने पर वह घटनास्थल पर गए, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। घटनाक्रम का उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोप है कि उसी रात उन्होंने रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: हादसे में लिपिक की मौत पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.