Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पांच घंटे देरी होने पर भी बस संचालित नहीं करने पर हंगामा व मारपीट, बस सीज
  • नैनीताल

पांच घंटे देरी होने पर भी बस संचालित नहीं करने पर हंगामा व मारपीट, बस सीज

RNS INDIA NEWS 11/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। तय समय से पांच घंटे देरी तक भी बस संचालित नहीं होने पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की तो निजी वॉल्वो बस के परिचालक ने अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने तक चालक-परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। इस बीच हुई मारपीट में एक युवक के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। काठगोदाम पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी निवासी 50 लोगों ने एक ट्रेवल एजेंसी की वॉल्वो बस में बरेली, रामपुर और लखनऊ के लिए ऑनलाइन सीट बुक की थी। बस को रविवार रात 8:30 बजे शीशमहल से रवाना होना था। यात्रियों में करीब दस महिलाएं और बच्चे भी थे। रात 12 बजे तक चालक-परिचालक ने बस संचालित नहीं की। आरोप है कि चालक-परिचालक एसी खराब बताकर टालमटोल करते रहे। यात्रियों ने जब नाराजगी जाहिर की तो बस के परिचालक ने यात्रियों से अभद्रता शुरू कर दी। बताया कि इस बीच हाथापाई भी हुई। एक स्थानीय युवक बीच-बचाव करने पहुंचा तो वह भी घायल हो गया, उसके सिर में चोट आई है। हालांकि युवक की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अन्य निजी बसों के चालक-परिचालक भी मौके पर एकत्र हो गए और विवाद करने लगे। डायल 112 पर शिकायत मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो चुके थे। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि वॉल्वो बस के दस्तावेज नहीं थे। न ही बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस था। बस भी नो-पार्किंग जोन में खड़ी थी। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। देर रात 1 बजे यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चयनित 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये
Next: शीतलाखेत क्षेत्र में यस आई कैन अकादमी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.