Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच राज्यों के 26 पंडितों ने लिया गंगा आरती प्रशिक्षण
  • देहरादून

पांच राज्यों के 26 पंडितों ने लिया गंगा आरती प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 15/12/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   परमार्थ निकेतन में रविवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और अर्थ गंगा के संयुक्त तत्वावधान में गंगा जागरूकता एवं आरती कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें पांच राज्यों के 26 पंडितों को गंगा आरती का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन स्वामी चिदानन्द सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती ने किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि गंगा की आरती केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। गंगा, जिसे हम मां के रूप में पूजते हैं, यह उनकी स्वच्छता, अविरलता और पवित्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी का प्रतीक है। आरती के दौरान हम मां गंगा से यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमें शुद्ध करें, लेकिन साथ ही हमें यह भी याद रखना होगा कि हमें गंगा की पवित्रता की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी निभानी है। गंगा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल हमें जल प्रदान करती है, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और आस्था का प्रतीक भी है। कहा कि इस कार्यशाला में गंगा तटों पर आरती करने वाले पंडितों और आचार्यों को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे गंगा के प्रति समाज में जागरूकता ला सकें। कार्यशाला में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के 15 घाटों के 26 पंडितों ने सहभाग किया और गंगा आरती का प्रशिक्षण लिया। मौके पर ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की परियोजना निदेशक गंगा नन्दिनी त्रिपाठी, राकेश रोशन, वंदना शर्मा, पूजा मेहता, रेशमी एस, आचार्य दीलिप, आयुष बडोनी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदरपुर में शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.