Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन मंजिला रिहायशी मकान आग से जलकर राख
  • देहरादून

तीन मंजिला रिहायशी मकान आग से जलकर राख

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। चकराता ब्लॉक के म्यूंडा गांव में एक तीन मंजिले रिहायशी मकान में आग लग गई। आग से घर के साथ ही अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। घर के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब म्यूंडा गांव में स्थित टीकम सिंह चौहान के रिहायशी मकान में आग लग गई। मकान में सो रही टीकम सिंह की बुजुर्ग मां धुआं देखकर बाहर की ओर दौड़ी और बगल के मकान में सो रहे अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन मकान देवदार की लकड़ा से बना होने के कारण आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका। देखते ही देखते पूरा मकान और उसमें रखी नगदी, गहने, राशन, बिस्तर, बर्तन, टीवी, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अपने सामने मकान को जलता देख परिजनों के आंसू निकल आये। क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि मकान के जलने से आसपास के तीन मकानों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कहा मकान मालिक ने लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। क्षति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थैना मंदिर से हुआ तीन दिवसीय गो रथ यात्रा का शुभारंभ
Next: नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व दस हजार नगदी के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.