Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तीन बीडीओ व एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी
  • पौड़ी

तीन बीडीओ व एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से ग्रामीण मतदाताओं के नाम गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले के तीन ब्लाकों की 15 ग्राम पंचायतों में 42 ग्रामीणों के पास गणना पर्ची तो है। लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत व विभागीय जांच में खामी सामने आने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ गिरीश गुणवंत ने दुगड्डा, पाबौ और नैनीडांडा ब्लाक के बीडीओ व एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। दुगड्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत मज्याड़ी में मतदाता सूची की जांच की गई। जिसमें पंचायत के 16 ग्रामीणों के पास गणना पर्ची थी।लेकिन मतदाता सूची में ग्रामीणों का नाम नहीं था। विकास खंड नैनीडांडा में ग्राम पंचायत कफलडांडा किनाथ, बड़ेथ व टंडोली में 6 ग्रामीणों के पास घर-घर नाम पंजीकरण के दौरान की पर्ची मिली। जबकि ग्रामीणों का नाम सूची से गायब था। इसके अलावा विकास खंड पाबौ में ग्राम पंचायत बज्वाड़, चौडिख, जबरोली, चोपडियूं, कुई, गडिगांव, विशल्ड, चौफंडा, बरसूड़ी व सिंवाल में 20 मतदाताओं के पास मतदाता पंजीकरण को चलाए गए अभियान में घर-घर आए बीएलओ की पर्ची थी। हालांकि मतदाता सूची की जांच में पाया गया कि उक्त ग्रामीणों के नाम सूची में नहीं हैं। इससे पहले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं होने को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीडीओ व एडीओ पंचायत द्वारीखाल, कल्जीखाल व एकेश्वर का स्पष्टीकरण तलब हो चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ पौड़ी गिरीश गुणवंत ने बताया कि जिले में निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने के लिए अक्तूबर 2024 से मई 2025 के बीच निर्वाचक नामावली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। नाम दर्ज किए जाने, काटने सहित अन्य सुधार के लिए भी अभियान चलाया गया। बावजूद इसके ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने बड़ी लापरवाही है। बताया कि खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत दुगड्डा, नैनीडांडा व पाबौ को कारण बताओ नोटिस जारी का जवाब मांगा गया है। बताया कि प्रकरण में उक्त का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
Next: पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगों से लौटाए 40 हजार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.