Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में अस्थाई एनआईटी के पास बनेगा स्टेडियम: डॉ. धन सिंह
  • पौड़ी

श्रीनगर में अस्थाई एनआईटी के पास बनेगा स्टेडियम: डॉ. धन सिंह

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर अस्थाई एनआईटी कैंपस के पास मैदान में जल्द स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। स्टेडियम बनने के बाद श्रीनगर शहर में दो स्टेडियम युवाओं के लिए मिल पायेंगे। एक स्टेडियम का निर्माण रेलवे विभाग की ओर से डॉ.धन सिंह रावत पिछले कार्यकाल में करा चुके हैं। एनआईटी के अस्थाई कैंपस श्रीनगर के पास एक मैदान है, जिसमें विस चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली होने के साथ ही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की रैली आयोजित हो चुकी है। श्रीनगर के ऐतिहासिक मैदान जीआईएंडटीआई मैदान रेलवे के अधीन हो जाने के बाद खेल-गतिविधियां एनआईटी मैदान में ही संचालित होती है। मैदान को और बेहतर बनाने के लिए श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अब उक्त मैदान को स्टेडियम के रूप में तब्दील किया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर पर स्वीकृत से लेकर बजट की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि श्रीकोट में स्टेडियम होने के बाद अब श्रीनगर में भी स्टेडियम का निर्माण होगा। श्रीनगर को नगर निगम बनाने के बाद श्रीनगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। डॉ.रावत ने बताया कि श्रीनगर एनआईटी मैदान के स्टेडियम के रूप में बनने के बाद स्थानीय युवाओं को खेलने का मौका मिलेगा ही साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित होंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए भी यह अच्छी खबर रहेगी कि उनके लिए श्रीनगर में स्टेडियम बनेगा। जिससे यहां दौड़ से लेकर अनेक खेलों की ट्रैनिंग छात्र कर सकेगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने पकड़े उत्पाती बंदर
Next: स्योली मल्ली मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.