Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती ने लगाया लेफ्टिनेंट कमांडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप
  • देहरादून

युवती ने लगाया लेफ्टिनेंट कमांडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय नौ सेना में तैनात एक युवती ने लेफ्टिनेंट कमांडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने लेफ्टिनेंट कमांडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह सेना में स्टैनों तैनात है। मेजर गौरव आर भारती ने भारत मेट्रोमोनियल पर एक जाली आइडी बनाकर खुद को अविवाहित बताया था। आइडी में आरोपित ने यह भी बताया था कि वह भारतीय नौ सेना में पायलट ऑफिसर और तलाकशुदा है। सितंबर 2020 को युवती ने आरोपित का प्रस्ताव स्वीकार कर दिया। लेफ्टिनेंट कमांडर ने मार्च 2021 में मिलने का प्रस्ताव रखा और पांच मार्च को वह कलकत्ता से हवाई जहाज के माध्यम से देहरादून पहुंचा। लेफ्टिनेंट कमांडर ने कोरोना संक्रमण के कारण होटल में न ठहरने की बात कही और रात को युवती के अपार्टमेंट में ही आ गया। 7मार्च को आरोपित ने शादी की बात की और कलकत्ता लौट गया। युवती का आरोप है कि 11 मार्च को लेफ्टिनेंट कमांडर दोबारा उसके फ्लैट में पहुंच गया, और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने कुछ दिन बात करनी बंद कर दी, और 14 मार्च को कलकत्ता लौट गया। आरोपित ने युवती को बताया कि उससे गलती हो गई है, वह पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद लेफ्टिनेंट कमांडर ने युवती को कलकत्ता बुलाया और वहां भी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती को झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को जल्द तलाक दे देगा। युवती का यह भी आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो लेफ्टिनेंट कमांडर ने उसके साथ मारपीट की, और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि उसके रिश्तेदारों को फोन कर उसकी बदनामी कर रहा है। वसंत विहार थाना के एसएसआई नवनीत भंडारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर लेफ्टिनेंट कमांडर गौरव आर भारती निवासी आंध्र प्रदेश के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेजर की तरफ से भी युवती के खिलाफ शिकायतीपत्र आया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहरी विकास विभाग मांग रहा है मरने वालों की जानकारी
Next: उपनल द्वारा सेवा प्रदाता व्यक्तियों को हटाया नहीं जाएगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.